Uncategorizedताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि

महासमुन्द/रायपुर – राजधानी रायपुर व महासमुन्द समेत प्रदेश के कई जिलों में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी के दौरान 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग की ओर से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है.

मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी लिहाजा प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हुई है।प्रदेश के तापमान में अब बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आज कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई. इसके वजह से पारा गिर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में बदलाव हो रहा है.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!