
( गाजीपुर ) के उत्तर स्थित ताड़ीघाट गांव में डीएलएड छात्र राजू यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी धरदबोचा, आज घटना के दसवें दिन 16 मई 2026 दिन – शनिवार को पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी हिमांशू सिंह उर्फ प्रियांशू (21) को वीर हमीद सेतु के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया।
हिमांशू सिंह कई दिनों से फरार था ,और पुलिस उसकी तलाश में लगी रही। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी कहीं बाहर भागने के फिराक में बस का इंतजार कर रहा था, तभी उसे पुलिस द्वारा धरदबोचा गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया। जिसे अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया।
पुलिस की दी गई जानकारी द्वारा गोलीकांड में एक अन्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ राहुल अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले के दो अन्य आरोपी पहले से ही जिला जेल में बंद हैं।
ताड़ीघाट गांव निवासी डीएलएड छात्र राजू यादव ( 25 वर्षीय ) गांव में आयोजित एक तेरही भोज से अपने घर लौट रहा था। कि रास्ते में कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी होते – होते विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राजू यादव पर गोली चला दी।
गोली राजू यादव के दाहिने तरफ सिर के पिछले हिस्से को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल राजू यादव को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के आरोपी हिमांशू उर्फ प्रियांशू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भी भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी जल्द -जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

