Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

किसान यूनियन ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

भदौरा दिलदारनगर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण पर विवाद

सेवराई (गाजीपुर) क्षेत्र के भदौरा दिलदारनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने गुरुवार को एसडीएम से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

 

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को मुख्य तहसील दिवस, सेवराई में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने गाजीपुर जिलाधिकारी और सेवराई एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है।

 

किसान नेता ने संबंधित जेई, एई और एक्सईएन की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने और दोषी कार्यदायी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!