Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

UCG कानून के विरोध में बहजोई में निकाला पैदल मार्च, जिलाधिकारी को सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।


बहजोई, – सम्भल से तस्वीरें सामने आ रही हैं,
जहां अखंड भारत परिषद अखाड़ा एवं सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCG के विरोध में पैदल मार्च निकाला।
यह पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड देश की मौजूदा सामाजिक संरचना और परंपराओं को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार इसे लागू करने से पहले सभी वर्गों, धर्मों और सामाजिक संगठनों से व्यापक संवाद किया जाना चाहिए।
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी UCG कानून वापस लो नारेबाजी करते नजर आए और अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के सामने रखा।
ज्ञापन देने वालो ने बताया कि हम UCG कानून के विरोध में हैं और हम चाहते हैं कि सरकार सभी समाजों से बातचीत के बाद ही कोई फैसला ले।
ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश कुमार, शुभम उपाध्याय, मयंक शर्मा, गौरव यति, रवि शर्मा, दीपक गुप्ता, मनोज राठौर, राहुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, भुवनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही और प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

रिपोर्टर- मनीष कुमार एम बी
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!