ताज़ा ख़बरें

विकासखंड स्तरीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण*

*विकासखंड स्तरीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण*

राजा खान-*रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद*

*विकास खंड स्तरीय कक्षा छठवीं की नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।*

विकासखंड डौण्डी में कक्षा छठवीं की नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित विषय विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की पांच दिवसीय सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | जिसमें नई शिक्षा नीति NEP 2020,NCF2023 एवम् SCF 2024 को विस्तार से बताया गया पाठ्य पुस्तक में पांच महाकोष अन्नमय,प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय ,आनंदमय कोष को नवीन पाठ्यक्रम में जोड़ते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास को बताया गया |

पाठ्यचर्या और पाठ्यक्रम में अंतर ब्लूम टैक्सनॉमी के 6 चरण ज्ञान समझ अनुप्रयोग विश्लेषण संश्लेषण मूल्यांकन पर आधारित पाठ योजना तैयार कर शिक्षकों द्वारा गतिविधि आधारित प्रशिक्षण लिया गया नवीन पाठ्य पुस्तक में कला, व्यवसाय तथा योग शिक्षा को समाहित किया गया है जिसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय ,कला और योग से जोड़ा जा सके | पांच दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी एवं बीआरसी श्री सच्चिदानंद शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ | विज्ञान के मास्टर ट्रेनर श्रीमती शिल्पी राय, ओमप्रकाश सोयाम, विजेंद्र विश्वकर्मा सामाजिक विज्ञान के मास्टर ट्रेनर केजऊ राम , खूब लाल भंडारी, खमन लाल साहू प्रशिक्षण प्रभारी सीएससी दुर्योधन मलिक, सीएससी छगन रावटे की उपस्थिति में संपन्न हुआ |

ट्रेनिंग के द्वितीय दिवस के प्रथम चरण में योग, योगाभ्यास एवं प्राणायाम आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्रीमती शिल्पी राय ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, मोटापा, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है एवं विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास में योग बहुत ही सहायक सिद्ध होता है। तृतीय दिवस के प्रथम चरण में व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!