ताज़ा ख़बरें

किसान का विकास ही देश का विकास है जिला अध्यक्ष

Oplus_0

टीकमगढ़ 3/1/2026
*किसान का विकास ही देश का विकास है- जिलाध्यक्ष*
अपनी नियत तिथि दिनांक 3 जनवरी 2026 को भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील टीकमगढ़/ बड़ागांव धसान की मासिक तहसील बैठक ग्राम हरपुरा मडिया में संपन्न हुई बैठक की शुरुआत भगवान बलराम , भारत माता पूजन व दंतोपंत ठेंगड़े जी के पूजन से की गई बैठक भारतीय किसान किसान संघ जिलाध्यक्ष श्री शिव मोहन गिरि की अध्यक्षता में की गई जिसमें जिलाध्यक्ष जी ने चलो ग्राम समिति की ओर एवं भारत माता पूजन के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होनें कहा कि आज किसान को लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उसकी समस्याओं पर किसी ने ध्यान नही दिया भारतीय किसान संघ किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा है । किसान का विकास ही देश का विकास है। किसान देश का अन्नदाता है अगर किसान दुखी रहा तो देश में तूफान आ जाएगा। इसलिए किसान को दुखी न करे शासन प्रशासन। इसके बाद जिला मंत्री राजेंद्रश्रीवास्तव जी ने संगठन को मजबूत करने की बात कहीं, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती ने चलो ग्राम समिति की ओर व संगठन मजबूती की बातें कहीं इसके बाद तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार ने चलो ग्राम समिति की ओर अभियान के बारे में चर्चा की, कार्यक्रम का संचालन कर रहे तहसील संयोजक बद्री तिवारी ने संगठन मजबूत करने पर प्रकाश डाला बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, हरपुरा ग्राम समिति मंत्री बृजभान सिंह राजपूत ग्राम समिति सदस्य प्रीतम सिंह लोधी, अमान सिंह बुंदेला ग्राम समिति अध्यक्ष नचनवारा, कमल सिंह ठाकुर सापौन ग्राम समिति अध्यक्ष, प्रेम नारायण लोधी सापौंन ग्राम समिति मंत्री, काशीराम लोधी हरपुरा मडिया, रूप सिंह लोधी, भूपत प्रजापति हरपुरा मडिया, रतन सेन हरपुरा मडिया, श्यामलाल कुशवाह करमारई, रतन सेन हरपुरा मडिया, प्रेमनारायन करमारई, इंद्रपाल सिंह लोधी हरपुरा मडिया, किशन लाल कुशवाहा तहसील कार्यकारिणी सदस्य, रामगोपाल अहिरवार सूरजपुर, देशराज रजक , बृजलाल अहिरवार तहसील उपाध्यक्ष, किशन लाल राजपूत नचनवारा, रतीराम हरपुरा, सुनील कुमार नायक पांडेर, भगवत साहू ग्राम समिति अध्यक्ष अस्तौन, मलखान राजपूत, वीरेंद्र सेन ग्राम समिति मंत्री अस्तौन, रामदास हरपुरा, डरू रजक तहसील कार्यकारिणी सदस्य, राजू पाल अस्तौन, राम सिंह, रामचरण पाल, कमलेश लोधी, रामस्वरूप अहिरवार, रामकिशन प्रजापति बम्होरी नगदा, मडिया ग्राम समिति अध्यक्ष विमलेश सेन, ग्राम समिति सदस्य भरत विश्वकर्मा, ग्राम समिति सदस्य सहित कई किसान मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!