महतारी वंदन योजना से बालोद जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर व्यतीत कर रही है खुशहाल जीवन
* मोहम्मद इमरान राजा खान- 9174400910
रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद*
जिले के 02 लाख 47 हजार 143 महिलाओं के खाते में अब तक कुल 22 करोड़ 80 लाख 65 हजार 200 रूपये की राशि अंतरित की गई
बालोद, 11 दिसम्बर 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाकर उन्हें सुरक्षा एवं सम्मान दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य सहित बालोद जिले के महिलाओं के लिए भी अनेक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं कारगर साबित हो रहा है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 01-01 हजार रूपये की राशि अंतरित होने से महिलाओं में आत्मविश्वास एवं सुखद भविष्य की नई आश जगी है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के कुल 02 लाख 47 हजार 143 लाभार्थी महिलाओं के खाते में अब तक कुल 22 करोड़ 80 लाख 65 हजार 200 रूपये की राशि जारी अंतरित की जा चूकी है। प्रतिमाह महीने के अंतिम तारीख को लाभार्थी महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि अंतरित हो जाने से आज यह योजना राज्य के लाखों मातृ शक्तियों के लिए आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। राज्य शासन की इस कल्याणकारी योजना के फलस्वरूप महिलाओं के खाते में प्रतिमाह समय पर 01-01 हजार रूपये की राशि अंतरित हो जाने से राज्य की महिलाओं में सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। ज्ञातव्य हो कि हमारा समाज पुरूष प्रधान होने के कारण आज भी मेहनतकश महिलाओं को आवश्यक कार्यों तथा अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए पैसे की प्रबंध करने के लिए अपने घर एवं परिवार के पुरूषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इस समस्या एवं पीड़ा का सर्वाधिक सामना समाज के खेतिहर मजदूर तथा मेहनत, मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले महिलाओं को सर्वाधिक करना पड़ता है। लेकिन आज राज्य सरकार के संवेदनशील सोच के फलस्वरूप राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना के फलस्वरूप राज्य में इस मिथक को तोड़ने में कामयाबी मिली है। इस योजना के राज्य में सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप अब महिलाओं को अपने जरूरी कार्यों एवं आर्थिक जरूरतों के लिए पुरूषों का मुँह नही ताकना पड़ता। प्रतिमाह महीने के अंत में महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त हो जाने से राज्य की महिलाएं अब अपने इलाज एवं दवाइयों आदि की व्यवस्था के अलावा अन्य सभी छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति स्वयं कर पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से प्रारंभ की गई है। इस योजना से जिले के लाभान्वित हितग्राहियों के खाते में अब तक कुल 21वें किश्त की राशि अंतरित की जा चूकी है। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना से लाभान्वित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रतिमाह डीबीआई के माध्यम से राशि अंतरित की जाती है। इस तरह से यह योजना संपूर्ण परिवार के भरण-पोषण एवं उनके देखभाल की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने वाली महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाकर उनके सम्मान एवं गौरव को प्रतिस्थापित करने वाली अत्यंत लोकहितैषी, दूरगामी तथा बहुपयोगी योजना साबित हो रहा है।
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
7 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
7 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
7 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।
7 days ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
7 days ago
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
7 days ago
एसएसएन पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन
7 days ago
जनपद संभल में बिजली विभाग का कारनामा खेत में बिना लाइन खींचे खंभे पर लगा दिया मीटर
7 days ago
मन्दसौर *एक बीघा जमीन बची है सहाब वो भी अब चेक की धमकी देकर रजिस्ट्री करवाने का दबाव बना रहा है रिखबचंद जैन शासकीय सेवक है जिला सहकारी बैंक मन्दसौर में पदस्थ है। अपनी पत्नी के नाम से बहुत सारी रजिस्ट्री और कई लोगो के चेक रखे है इसके पास ये आरोप है प्रकाश नायक पिता मांगीलाल नायक और उनकी पत्नी काना बाई का जो निवासी है पलवई थाना अफजलपुर तहसील और जिला मन्दसौर के उन्होंने आज मन्दसौर एस. पी. श्री विनोद कुमार मीणा को जनसुनवाई में भी अपनी गुहार लगाई है।* ✍️राजपाल सिंह परिहार ✍️ जिला ब्यूरोचीफ, डायरेक्टर राज़ न्यूज़ मन्दसौर, मध्यप्रदेश 9109589960,9589411603 मामला मन्दसौर जिले और तहसील के ग्राम पलवई निवासी प्रकाश नायक पिता मांगीलाल नायक और उनकी पत्नी काना बाई का है। उन्होंने अपने आवेदन में मन्दसौर एस. पी श्री विनोद कुमार मीणा को लिखा है की उनके पास मात्र एक हीं बीघा जमीन ग्राम पलवई में बची है जिसका सर्वे क्रमांक 317 रकबा 0.20 हेक्टेयर है। एक बीघा जमीन उन्होंने 13/05/2025 को गिरवी पेटे 3 लाख रूपये में अलका जैन पति रिखबचंद जैन निवासी पटेल नगर संजीत नाका मन्दसौर के यहाँ गिरवी रखी और एक बीघा जमीन पहले उन्ही को बेच चुके है, जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है । परन्तु बची एक बीघा जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को अच्छे दामों में बेचने के नाम से एक एग्रीमेंट 6 लाख का करवाया था परन्तु जमीन नहीं बीकी। रिखबचंद जैन ने ये आश्वासन दिया था की मैरी बेचूँगा उसके साथ ये भी बीक जायेगी। अब किसान का आरोप है की जो रूपये उधार लिए थे उसके बदले 5 से 6 जो चेक लिए थे उन चेक के माध्यम से दबाव बना कर रजिस्ट्री करवाने का दबाव बनाया जा रहा है या फिर अब उनसे उस 3 लाख रुपयों के बदले 6 लाख रूपये मांगे जा रहे है।, फरियादि महिला और पुरष का कहना है की उनके पास लेनदेन के गवाह भी है। मामले में निष्पक्ष जाँच के दौरान हीं दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। देखना ये है की दोनों पक्षो में कौन सही है और कौन गलत? ✍️राजपाल सिंह परिहार ✍️ https://www.facebook.com/share/v/1ZGRBHZcQL/
7 days ago
राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ