Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अगर पुलिस विभाग मे आपको सरवाइव करना है तो आपको अपना आचरण अच्छा रखना होगा पर विशेष लेख। राजेश कुमार यादव की कलम से

*अगर पुलिस विभाग मे आपको सरवाइव करना है तो आपको अपना आचरण अच्छा रखना होगा पर विशेष लेख*।

*राजेश कुमार यादव की कलम से*

वैसे पुलिस विभाग में पुलिस से संबंधित प्रकरणों पर मैं कभी कोई टिप्पणी नहीं करता हूं क्योंकि विभाग में कई लोग ऐसे आ ही जाते हैं जिन्होंने कभी भी सिर ऊंचा करने का मौका नहीं दिया 90% लोग ऐसे हैं जो विभाग के लिए अपनी जान न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं पर कोई न कोई घटना विभाग में ऐसी आ ही जाती है जिसकी चर्चा मीडिया से लेकर आम जनता में होती है और लोग पूरे विभाग को टारगेट बनाकर चटकारे लेकर मजा लेते हैं किसी एक घटना को लेकर पूरे विभाग को नफरत की सैलाब में डुबाना चाहते हैं क्योंकि हर व्यक्ति इस मजबूत संगठन के खिलाफ खड़ा रहता है यहां का नेचर ऑफ वर्क ही ऐसा है कि आप अपने को सर्वस्व समर्पित करके भी किसी के अच्छे नहीं बन सकते जालौन का थाना कुठोद जहां दिनांक को रात 9:00 बजे थानाध्यक्ष आवास में गोली चलने की आवाज आई थाने के अधिकारी कर्मचारियों ने जाकर देखा तो थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय खून से लथपथ पड़े थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्होंने सरकारी पिस्तौल से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या की है उनके कमरे में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा जो फलावदा मेरठ की रहने वाली है निकलकर भागती हुई थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी उसके पूर्व कुछ ही मिनट पहले वह मोबाइल से बात करते हुए थानाध्यक्ष आवास में जाती हुयी दिखाई दी थी संदेह की सुई घटनासथल पर मौजूद महिला कांस्टेबल पर टिक गई मृतक SHO अरुण कुमार राय की पत्नी ने महिला कांस्टेबल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया और महिला कांस्टेबल गिरफ्तार करके जेल भेज दी गई अवैध संबंधों में ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ यह अपराधिक मामला सोशल मीडिया पर वायरल होता गया जांच से यह तथ्य प्रकाश में आया कि महिला कांस्टेबल ने पीलीभीत में भी कई सिपाहियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग करके उनसे लाखो रुपये वसूले कानाफूसी के दौरान सिपाहियों ने दबी जुबान मीडिया में बताया कि वह भी महिला कांस्टेबल के ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए और शायद यही ब्लैकमेलिंग थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय की मौत का कारण बनी महिला कांस्टेबल के पास महंगे मोबाइल व महंगे जेवरातो सहित लक्जरी लाइफ आदि इशारा करती हैं कि शायद महिला कांस्टेबल ने अवैध संबंधों के जाल में पुलिस विभाग के ही लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेलिंग करके भारी भरकम रकम वसूली थी जनश्रुति है कि उसकी शादी तय हो गई थी शादी में खर्चे के लिए वह 25 लख रुपए की डिमांड थाना अध्यक्ष से कर रही थी और शायद कोई वीडियो उसके पास था जिसको दिखाकर वह उनका लगातार ब्लैकमेलिंग कर रही थी शायद इसी दबाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली या यह एक सुंयोजित हत्या है इसकी जांच जनपद की एस आई टी कर रही है पर यह बात एक संकेत करती है कि अगर पुलिस विभाग में आपको सरवाइव करना है तो आपको अपना आचरण अच्छा रखना होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!