
नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत मुन्ना दास का निधन, मंदिर परिसर में दी गई समाधि

नगर वासियों ने गाजे-बाजे के साथ महंत की निकाली श्रद्धांजलि यात्रा
महंत ने जीवनकाल में हिंदुत्व व विकास को लेकर किया जनजागरण
लखनऊ /बरहज/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
लखनऊ /बरहज /देवरिया। नीलकंठ महादेव मंदिर पुराना बरहज के महंत मुन्ना दास जी महाराज ( 55 वर्ष) का सोमवार की सुबह निधन हो गया। महंत मुन्ना दास कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही बरहज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का जमावड़ा मंदिर परिसर में सुबह से ही होने लगा। बरहज में हिंदुत्व व विकास को लेकर सदैव तत्पर रहने वाले अपने चहेते महंत के असमय निधन से लोग काफी गमगीन दिखें। संतों, शिव भक्तों व व्यवसायियों ने बकायदे परंपरागत ढंग से संत परंपरा के अनुसार गाजे बाजे के साथ उनकी श्रद्धांजलि यात्रा बरहज नगर में निकाली , इस दौरान लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलों से वर्षा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। फिर श्रद्धांजलि यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां खैरा मठ के पीठाधीश्वर भरत दास मौनी बाबा ,नारायण दास , आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास, केशरी दास त्यागी द्वारा विधि-विधान के साथ ब्रह्मलीन महंत मुन्ना दास को समाधि दी गई। श्रद्धांजलि यात्रा में सैकड़ों शिव भक्त व बरहज नगरवासी मौजूद रहें।
महंत ने बरहज में जलाई हिन्दू आस्था की मशाल: महंत मुन्ना दास अपने युवावस्था से ही भगवान शिव से जुड़े रहें, उनकी आस्था इतनी गहरी रही कि उन्होंने अपनी शादी नहीं की और शिव भक्ति में अपनी धुनी रमा लिये। लगभग 30 वर्षों से नीलकंठ महादेव की सेवा टहल करते हुए अपने प्राण को त्याग दिया। महंत ने बरहज में सनातन संस्कृति को एक नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने भगवान शिव की भव्य बारात की नींव रखी, जो अब परंपरा बन चुकी है। जिसकी देन है कि बरहज में शिवरात्रि के अवसर पर बरहज की सड़कों पर हिन्दू आस्था का सैलाब देखने को मिलता है।
शोक में डूबे बरहज नगरवासी:
महंत मुन्ना दास के निधन पर भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्ता, राम केश्वर जायसवाल, प्रदीप गुप्त ,मनोज गुप्ता, अजीत जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया, जितेन्द्र भारत, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, अमरजीत सोनकर ,गौरव प्रताप सिंह दीपू, पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल , रतन कुमार, श्याम जायसवाल, विवेक गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता , मोहित मद्धेशिया, अमला कुशवाहा, अमित जायसवाल, पंकज शर्मा, अमित शर्मा , मुकेश पटेल, पीयूष चावला, धर्मेंद्र जायसवाल आदि ने गहरा शोक जताया है।


