
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा.समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बांदा में SIR के विषय में गहन पुर्ननिरीक्षण समीक्षा बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुशवाहा व मुख्य अतिथि के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद एवं मंत्री तथा बांदा फतेहपुर के प्रभारी बनाए गए विशंभर प्रसाद निषाद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारी वरिष्ठ पदाधिकारी व जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं जोन सेक्टर बूथ के सभी पदाधिकारियो को अपने-अपने बूथ पर SIR के गहन पुर्ननिरीक्षण कार्य में गंभीर रूप से लगने एवं कार्य करने की जरूरत है वर्तमान भाजपा सरकार SIR के माध्यम से देश में बड़ी गफलेबाजी कर रही है। जिला अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि हमको इन्हीं के हथियार से इन्हीं को हराना है इस समय शासन चुनाव आयोग सभी लोग भाजपा के लिए काम कर रहे हैं साथ ही यह SIR केवल हम लोगों के लिए लाया गया है ताकि PDA के लोगों को चुनाव से वंचित रखा जाए लेकिन हम डरने व हारने वाले लोगों में नहीं है समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष की राजनीति की है। बैठक का संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रादेशिक नेता आत्माराम यादव बृजभूषण यादव अशोक सिंह गौर शरद यादव एवं श्याम बाबू खंगार आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम गुप्ता रामलाल प्रजापति बलवान सिंह आरिफ फारूकी प्रमोद निषाद नंदकिशोर यादव उमेश यादव ओम नारायण त्रिपाठी गुलशन सोनी एम डी खुराना आमिर खान मुशीर अहमद गोरेलाल वर्मा लालमन यादव विमलेश यादव नासिर खान विकास सिंह महेंद्र कुमार नामदेव रोहित कुमार नामदेव आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.


