Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सिवान बिहार। सिवान मे राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार. प्राइवेट आफिस बनाकर ले रहा था घूस। सिवान बिहार से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

सिवान में राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, प्राइवेट ऑफिस बनाकर ले रहा था घूस

सिवान बिहार से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की. विजिलेंस की टीम हसनपुरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा के प्राइवेट ऑफिस पर पहुंची. आरोप था कि एक व्यक्ति के द्वारा काम के बदले ₹65000 की मांग की गयी थी. जिसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस की टीम को दी थी.इसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचारी राजस्व कर्मचारी को 15 हजार रुपए कैश लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. टीम ने वहां मौजूद एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय को भी हिरासत में ले लिया है. यही नहीं प्राइवेट ऑफिस के बाहर एक कार भी बरामद हुई है. जिसको विजिलेंस की टीम स्थानीय थाने के हवाले कर दिया है.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!