छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार को मांग पत्र सौंपकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई
गुरुवार दिनांक 27/11/2025 को छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार को मांग पत्र सौंपकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई जिम्मे मुख्य रूप से खदान कर्मियों को सम्मानजनक पदनाम प्रदान करने की मांग की गई। वही सेल के सभी उपक्रम एवं खदान के सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम प्रदान किया जा चुका है किन्तु बी.एस.पी. के खदानों में आज तक सम्मानजनक पदनाम प्रदान नहीं किया गया है। यूनियन ने मांग किया है कि पदनाम 01 जनवरी 2026 को प्रदान किया जाए। खदान कर्मियों ने उक्त मुद्दे पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि मांग पूरी न होने की स्थिति में सीधी कार्यवाही की जाएगी।
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
दिनांक 17/11/2025 के सर्कुलर के आधार पर दिनांक 01/12/2025 से रिटेंशन में आवास लिए हुए सेवानिवृत्त कर्मियों का आवास किराया लगभग 300 गुना लिया जाना है यूनियन इस आदेश का विरोध करते हुए मांग किया है कि खदानों के लिए अलग से आवास नीति बनाया जाए जिससे खदानों में सौहार्द का वातावरण बना रहे ज्ञात हो खदान एक बार भी लीज स्कीम नहीं आया है। भिलाई में आवास लाइसेंस पद्धति से दिया जा रहा है खदानों में किसी प्रकार की लाभ सेवा सेवा निवृत कर्मियों को नहीं मिल रहा है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेन्शन में जमानत राशि भिलाई की तर्ज पर 9 लाख रूपये जमा करना पड़ता है, जबकि भिलाई शहरी क्षेत्र में आता है। अतः रिटेन्शन की जमानत राशि 2 लाख रूपये किया जाए। रिटेन्शन में जमानत लेने वाले कर्मचारियों की नौकरी की अवधि 5 वर्ष से कम किया जाए।
विगत कुछ वर्षों में खदानों में चलने वाली मशीनरी के रख-रखाव में काफी कमी आई है जिसके कार्य करते समय दर्घटना का भय बना रहता है। इस कारण उत्पादन- उत्पादकता भी कमी आ सकती है। सारी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ पदाधिकारियों के द्वारा इस विषय में चर्चा हुई और मांगपत्र सौंपकर जल्द जल्द इसका निराकरण करने की आशा जताई इस मौके पे छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र बेहरा जी महासचिव श्री अनिल यादव जी, श्री अजय मिश्रा जी,मोहम्मद नसीम कुरैशी,विजय भंज,के.शेष सांई उपस्थित रहे।