Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर मे वरिष्ठ पत्रकार को धमकी मिलने का आरोप मामला जिलाधिकारी के संज्ञान मे ले जाने की मांग. लखनऊ/शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

शाहजहांपुर में वरिष्ठ पत्रकार को धमकी मिलने का आरोप, मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में ले जाने की मांग

लखनऊ /शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

शाहजहांपुर। वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने उन्हें फोन पर “देख लेने” की धमकी दी।
पत्रकार का कहना है कि उन्होंने एक तथ्यों पर आधारित खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद उन्हें यह धमकी मिली।
सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या पत्रकार सच्चाई दिखाने पर भी सुरक्षित नहीं हैं? क्या जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की धमकी उचित है?
पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी रहे।
बताया जा रहा है कि जिस खबर को लेकर विवाद हुआ, उसका स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध है, जिसे पत्रकार ने साझा किया है और कहा है कि उनकी रिपोर्ट में कोई तथ्यात्मक गलती नहीं है।
जनपद प्रशासन और पुलिस से भी इस मामले पर स्पष्ट कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!