ब्राउन शुगर के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्य नेपाल में गिरफ्तार।दो अररिया जिले जोगबनी और दो नेपाल के
957 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का दावा भारत से नेपाल में करते थे सप्लाई। इन दिनों सीमांचल हो या अन्य भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सूखे नशे का प्रचलन बढ़ गया है तो दूसरी तरफ इसके कारोबारी का नेटवर्क भी काफी मजबूत है ऐसा ही एक मामला रविवार को नेपाल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के द्वारा की गई कार्यवाही में तकरीबन एक किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ जोगबनी के दो युवक सहित मोरंग व सप्तरी के एक कारोबारी की गिरफ्तारी हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी सह प्रवक्ता चंद्र भूषण यादव के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस गिरोह के द्वारा काठमांडू को केंद्र बनाकर ब्राउन शुगर का कारोबार किया जाता था जिसे सूचना के आधार पर 957 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद जुड़ता गया तार। प्रवक्ता यादव के अनुसार नारकोटिक्स टिम को एक सूचना मिली थी कि एक भारतीय नंबर के स्कॉर्पियो से कुछ ब्राउन शुगर के कारोबारी आने वाले हैं सूचना के आधार पर सप्तरी जिले के राजबिराज नगर पालिका वार्ड संख्या 6 के 39 वर्षीय रवि आनंद देव के रुम पर छापेमारी की गई जहां 272 ग्राम ब्राउन शुगर को बरामद किया गया इसके निशानदेही पर जोगबनी के दक्षिण महेश्वरी निवासी 23वर्षीय राजा कुमार व स्वास्तिक नगर जोगबनी निवासी देवेंद्र कुमार साह को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 592 ग्राम ब्राउन शुगर भारतीय नंबर प्लेट BR 07BE9973 स्कॉर्पियो को भी जब्त किया पुलिस के अनुसार इन लोगो के द्वारा सप्तरी निवासी रवि आनंद देव ने ब्राउन शुगर की खरीदारी की बात कही है वही इन लोगो के निशानदेही पर मोरंग जिले के, पथरी शनिश्चरे , वार्ड संख्या 8 निवासी29 वर्षीय पुष्पा मगर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गाड़ी बदल बदल कर कर रहे थे कारोबार। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रवक्ता डीएसपी यादव के अनुसार इन लोगो ने बताया है कि इस कारोबार के लिए किराए पर अलग अलग वाहन को लेकर नेपाल आते थे बरामद स्कॉर्पिय भी किराए की होने की बात कही है प्रवक्ता यादव के अनुसार सभी बिंदु पर अनुसंधान किया जा रहा है कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
1 day ago
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
1 day ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
1 day ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
1 day ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
1 day ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार