Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज..देवरिया उत्तर प्रदेश। बरियारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार। देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 ब्रेकिंग न्यूज़: बरियारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार!

 

देवरिया,  उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरियारपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित आरोपी अजीत यादव पुत्र शंभू यादव, निवासी विश्वनिया, थाना दरौली, जनपद सिवान (बिहार) को बेलवनिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ थाना सलेमपुर में मु0अ0सं0 178/2025, धारा 2(B)(XVII) व 3(1) यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया ने टीम को सराहा

एसपी संजीव सुमन ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी बताया और बरियारपुर पुलिस टीम को प्रशंसा की पात्र बताया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!