छत्तीसगढ़ की जनता के लिए राहत की खबर है। सरकार फिर से आम लोगों को बिजली बिल में राहत देने की तैयारी कर रही है। अब 100 यूनिट की जगह 200 यूनिट तक “हाफ बिजली बिल योजना” लागू करने की प्लानिंग चल रही है। इससे करीब 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिल सकती है।
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना को लेकर संकेत दिए हैं। बिजली विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर CM सचिवालय भेज दिया है। जैसे ही फाइल को मंजूरी मिलेगी, योजना को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर से प्रदेश में फिर से राहत का यह नया अध्याय शुरू हो सकता है
4 महीने पहले, 1 अगस्त 2025 को, सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया था। भूपेश सरकार के समय 400 यूनिट तक हाफ बिल की सुविधा दी गई थी, जिसे घटाकर सिर्फ 100 यूनिट कर दिया गया। नतीजतन, लाखों परिवारों के बिल लगभग दोगुने हो गए थे।
उदाहरण से समझिए:
अगर कोई परिवार हर महीने 200 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो उसका औसत बिल 840 से 870 रुपए तक आता है। पहले 100 यूनिट का रेट ₹4.10 और अगले 100 यूनिट का ₹4.20 प्रति यूनिट था।
अब सरकार 200 यूनिट तक हाफ बिल लागू करेगी, यानी पहले 100 यूनिट का बिल ₹410 की जगह ₹205 से ₹225 और 200 यूनिट पर कुल बिल ₹420 से ₹435 तक रहेगा। यानी 1250 रुपए की जगह अब सिर्फ ₹800–₹850 तक का बिल आएगा।
जानिए, क्या है हाफ बिजली बिल योजना:
यह योजना 1 मार्च 2019 को शुरू हुई थी, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दी जा सके। इसके तहत 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों को सिर्फ आधा बिल देना पड़ता था। अगर खपत 400 यूनिट से अधिक भी होती थी, तो पहले 400 यूनिट पर ही हाफ बिल का फायदा मिलता था।
नई योजना से जनता को तो राहत मिलेगी, लेकिन सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपए की सब्सिडी का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बिल भुगतान में भी सुधार आएगा।
इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह जनता का विरोध भी रहा। जब यूनिट घटाकर 100 की गई थी, तो कई जिलों में उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। छोटे परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर इसका असर साफ देखा गया।
अब सरकार ने जनता की आवाज सुनी है। सीमित खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक हाफ बिल की तैयारी की जा रही है।
अब क्या बदलने जा रहा है?
400 यूनिट तक आधा बिजली बिल देने की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया।
200 यूनिट तक ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
अब बिजली बिल में छूट कम मिलेगी, दायरा भी घटा दिया गया।
नई व्यवस्था में क्या है?
पहले 100 यूनिट पूरी तरह मुफ्त होंगी।
101 से 201 यूनिट तक के लिए हाफ बिल लगेगा।
201 यूनिट से ऊपर की खपत पर कोई छूट नहीं मिलेगी, जितनी यूनिट खपत करेंगे, उतना भुगतान करना होगा।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
5 days ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
5 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
5 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
5 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
2 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।