ग्राम पंचायत गांव में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से मिल रही है डिजिटल लेनदेन की सुविधा
बालोद, 06 नवंबर 2025
बालोद जिले के डौंडी विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम पंचायत गुजरा ने विकास की नई कहानी लिखी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के नेतृत्व और सकारात्मक पहल से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (एडीएसके) की शुरुआत हुई है। जिसने ग्राम पंचायत गुजरा को नई पहचान दी है। ग्राम पंचायत गुजरा के ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामवासियों को पहले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंकिंग लेनदेन सुविधा, आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड जैसी मूलभूत शासकीय सेवाओं के लिए विकासखंड मुख्यालय के बैंक या जिला मुख्यालय के बैंक जाना पड़ता था। जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होती थी। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना से ग्रामीणों को बहुत सहूलियत हो रही है एवं ग्रामीणों के समय और धन की बचत भी हो रही है।
अब छोटे-छोटे कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण डिजिटल लेनदेन, विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन, नगद आहरण, प्रमाण पत्र आदि सुविधाओं का लाभ ले रहे है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के स्थापित होने से पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा और बिचैलियों की भूमिका खत्म हुई। ग्रामीणों को सभी डिजीटल सेवाओं का लाभ घर के नजदीक मिल रही है। शासन की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता, डिजिटल इंडिया मिशन की मजबूती और विकास की मुख्यधारा से जुड़ाव का सशक्त उदाहरण है। ग्राम पंचायत गुजरा का अटल डिजिटल सेवा केंद्र बालोद जिले के तीसरे चरण में चयनित ग्राम पंचायत है। उल्लेखनीय है कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र गुजरा के माध्यम से अब तक कुल 1.30 लाख रुपये से अधिक का डिजिटल ट्रांजेक्शन हो चुका है।
ऐलनाबाद में भव्य फाग उत्सव का आयोजन 4 मार्च को ऐलनाबाद।
5 days ago
दूषित पानी से बीमारी तक, शुद्ध जल से समाधान तक: विदिशा में जल जीवन मिशन की ज़मीनी हकीकत पर गहन मंथन
5 days ago
निर्माणाधीन
5 days ago
तारीघाट स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा पर नहीं कोई ध्यान
5 days ago
हरे पीपल के पेड़ को काटा
5 days ago
हरे पीपल के पेड़ को काटा
5 days ago
प्रधान ने लगाया ग्राम पंचायत सेकेट्री पर भ्रष्टाचार का आरोप
5 days ago
🌸🚩 भव्य निशान यात्रा 🚩🌸 ✨ एवं ✨ 🎶 खाटू श्याम भजन संध्या 🎶 ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🟠🟡 निशान यात्रा / फाग महोत्सव 🟡🟠 📅 दिनांक : 7 मार्च 2026 (शनिवार) 🕑 समय : दोपहर 2 बजे 📍 स्थान : श्री राम मंदिर मेन रोड से प्रारंभ होकर निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर तक 🚩 बाबा श्याम के जयकारों के साथ भव्य निशान यात्रा में सपरिवार पधारें 🚩 ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🎤🌺 विशाल भजन संध्या 🌺🎤 📅 दिनांक : 8 मार्च 2026 (रविवार) 🕗 समय : रात्रि 8 बजे 📍 स्थान : बस स्टैंड, शामगढ़ 🎶 मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति 🌸 भक्ति, संगीत और आनंद की अविस्मरणीय संध्या 🌸 ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🙏 सादर आमंत्रित 🙏 निवेदक : श्री लखदातार सेवा समिति (रजि.) श्री खाटू श्याम भक्त मंडल, शामगढ़
5 days ago
https://shuru.co.in/dl/KUlPQh पत्रकार सुरक्षा.. अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
5 days ago
ऐलनाबाद में भव्य फाग उत्सव का आयोजन 4 मार्च को ऐलनाबाद