Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिला प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित कालिंजर मेला में सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

ब्यूरो. रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीजिला प्रशासन ने किया मेला क्षेत्र का निरिक्षण बांदा : जिलाधिकारी जे. रिभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना कालिंजर क्षेत्र में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर,पार्किंग स्थल, महिला सुरक्षा,भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सहित कई विषयों की गहन समीक्षा की गई साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने भी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मेले में लगाये गए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया । प्रभारी निरीक्षक कालिंजर को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, किसी भी संदिग्ध गतिविधियों,व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । साथ ही आमजन से अपील की कि वे मेले में शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यह पारंपरिक मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!