Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तर प्रदेश। बलिया की बेल्थरारोड सीट से पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया बिहार चुनाव प्रचार के दौरान बेतिया जिले मे बीयर की तीन केन के साथ गिरफ्तार।

*बलिया की बेल्थरारोड सीट से पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया बिहार चुनाव प्रचार के दौरान बेतिया जिले में बीयर की तीन केन के साथ गिरफ्तार*.

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

. बताया जा रहा है कि वह अपने ड्राइवर दिलीप सिंह के साथ गाड़ी से चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर बार्डर पर मजिस्ट्रेट और SSB की चेकिंग में उनकी कार रोकी गई…. खबर के मुताबिक, कार की डिग्गी और ब्रीफकेस से बीयर की केन मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और गाड़ी को सीज कर दिया गया…. खबर फैलते ही बलिया में चर्चा का माहौल बन गया है…. धनंजय कन्नौजिया 2017 से 2022 तक बेल्थरारोड से भाजपा विधायक रह चुके हैं और उनकी साफ छवि मानी जाती है, लेकिन बीयर के साथ गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!