
देवरिया के बाल गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर भागे तीन किशोर; अधिकारियों में हाथ-पांव फूले
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के राजकीय बाल गृह बालक से शुक्रवार की रात खिड़की तोड़कर तीन किशोर फरार हो गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। देर शाम तक तीनों किशोरों का सुराग नहीं मिल सका था।
यूपी के देवरिया जिले के कोतवाली रोड स्थित राजकीय बाल गृह बालक की खिड़की तोड़कर शुक्रवार की रात तीन किशोर फरार हो गए। जानकारी होने के बाद बाल गृह में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीओ अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सीसी फुटेज खंगालने में जुट गई। शनिवार की देर शाम तक किशोरों की बरामदगी नहीं हो सकी थी
राजकीय बाल गृह बालक में 33 किशोर रखे गए थे। शनिवार की सुबह राजकीय बाल गृह बालक के अधीक्षक रामकृपाल ने जब किशोरों की गणना कराई तो 30 ही मौजूद मिले। वह तत्काल कक्ष संख्या दो में गए। रिकॉर्ड देखने पर मालूम हुआ कि यहां रखे गए पांच किशोरों में से तीन किशोर गायब हैं। भवन की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराई तो पता चला कि तीनों किशोर शुक्रवार की रात में 1:34 बजे खिड़की तोड़कर बाहर निकले हैं। फरार हुए किशोरों में गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो सगे भाई हैं। तीसरा किशोर संतकबीर नगर जनपद के मगहर क्षेत्र का रहने वाला है।
अधीक्षक ने अपने स्तर से तीनों की तलाश शुरू कराई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने जिला प्रशासन को जानकारी दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरों को बरामद कर लिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि तीन किशोर खिड़की तोड़कर भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एक साथ तीन किशोरों के राजकीय बाल गृह से फरार होने की घटना की जानकारी पाकर उनके परिजन व रिश्तेदार भी पहुं
च गए है।





