कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक सपंादित करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को शासन की विशेष प्राथमिकता वाले कार्य बताते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं त्रुटि की गुंजाईश बिल्कुल भी नही है।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने अभी हाल में ही गत 12 एवं 13 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बालोद जिले में शासन के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप जिले के उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण, लगन एवं प्रतिबद्धता के फलस्वरूप हासिल हुआ है। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने आगामी 15 नवंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य के अंतर्गत केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी न हो सके इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने जिले में अवैध धान की खरीदी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिले के संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों को चिन्हित करने के अलावा जिले के 11 चेकपोस्ट में समुचित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने धान खरीदी कार्य में लगे खाद्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागो के अधिकारियों को पूरे समय मुस्तैद रहकर जिले में धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से बालोद जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को उत्कृष्ट बनाने तथा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए कार्य योजना के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं का समय पर शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के अलावा सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक मशीन लगवाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से न्योता भोज का आयोजन कराने तथा इस कार्य में जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों की भी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के कार्योें की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के उप संचालक को जिले के किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने भविष्य में जल संकट की चुनौतियों को देखते हुए किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल के उत्पादन के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके अंतर्गत उन्होंने किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के अलावा गन्ना, चना, सरसों, तिवड़ा आदि फसल उत्पादन के लिए समझाईश देने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत अपने-अपने घरों में सोलर प्लेट लगाने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में कुपोषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने बालोद जिले को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को इस कार्य को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक कुल 45 हजार आवासों के निर्माण कार्य को पूरा करने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित इस कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
5 days ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
5 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
5 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
5 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
2 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।