अलीगढ़। सनाथ जनकल्याण समिति के तत्वावधान में अशोक ‘अंजुम’ के नवीन हास्य-व्यंग्य ग़ज़ल-संग्रह ‘उसने कहा कि… धत्’ का लोकार्पण पूर्व विधायक विवेक बंसल के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने किया।इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का धर्मपुर कोर्टयार्ड, अलीगढ़ में भव्य आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इसके बाद सुमधुर गीतकार डॉ.दौलत राम शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना के मनमोहक प्रस्तुतीकरण एवं आचार्य प्रभाकर कृष्ण मोहिनी के मंत्रोच्चार ने सभागार को भक्तिमय आभा प्रदान की।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कवि सुधांशु गोस्वामी ने किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि अशोक ‘अंजुम’ ने अपने ग़ज़ल- संग्रह का परिचय देते हुए उससे अनेक रोचक ग़ज़लें प्रस्तुत करके उपस्थित श्रोताओं को आनंद विभोर कर दिया।उन्होंने ग़ज़ल के चोरों पर व्यंग्य करते हुए सुनाया।डॉ.मुजीब शहजर ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि हास्य और व्यंग्य लिखना निस्संदेह कठिन कार्य है,हास्य और व्यंग्य ग़ज़लों का यह संकलन साहित्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।डॉ.दौलत राम शर्मा ने कहा कि यह ग़ज़ल संग्रह जहॉं एक तरफ़ श्रोताओं को गुदगुदाएगा वहीं दूसरी तरफ़ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किए गए व्यंग्य उन्हें सोचने पर मज़बूर करेंगे।कवयित्री भारती शर्मा ने कहा कि इस ग़ज़ल संग्रह में ग़ज़लों को मोती की तरह पिरोकर एक सुंदर हार का रूप दिया गया है जो साहित्य को निश्चित रूप से शोभायमान करेगा।वहीं विवेक बंसल ने कहा कि अशोक अंजुम की यह नई काव्य कृति समाज का मार्गदर्शन करेगी।इस अवसर पर अरविंद पंडित ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए जबकि इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रख्यात कवियों ने अपनी कविताओं के प्रस्तुतीकरण से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान यहां पर प्रख्यात कवि प्रेम किशोर ‘पटाखा’,जॉनी फॉस्टर,हरीश बेताब,डॉ. मुजीब शहज़र,डॉ.दौलत राम शर्मा,भारती शर्मा,सुधांशु गोस्वामी,पंकज भारद्वाज और अमिताभ शर्मा के अलावा फ़राज़ मुजीब,अजय मिश्रा,नितिन कुमार,के. एम. भारद्वाज आदि नवोदित कवियों ने भी काव्य-पाठ करते हुए अपनी कविताओं के प्रस्तुतीकरण से श्रोताओं का मन मोह लिया।इसके बाद सभी अतिथियों एवं कवियों का प्रतीक-चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के अंत में पंकज भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।आयोजन में राजेश शर्मा,डॉ.दिनेश शर्मा,डॉ.जी.के.सिंह, डॉ.आस्था सिंह,डॉ.मधुसूदन शर्मा,डॉ.शंभू दयाल रावत,आनंद शर्मा,डॉ.विभांशु प्रशांत,टॉम के.मैथ्यू,नरेश सिंह,कुमकुम मिश्रा,मो.कासिफ,नोनेंद्र राना, आदेश सक्सेना,मो.अज़ीज़,अनुज मुतरेजा और इरम जहां आदि की विशेष उपस्थिति रही।Oplus_16908288
News bharat nation रामप्रसाद धनगर पत्रकार कि खबर मंदसौर । गरोठ विकासखड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारियो नें आज स्व-सहायता समूह कि महिलाओ के चैक वापस करना शुरू किए,जिन समूह से नगद राशि ली थी उनकी राशि भी वापस कि गईं। *शिक्षा विभाग के दोषी अधिकारियों पर कारवाई कब होगी चेक वापस करने से क्या कार्रवाई से बच पाएंगे आगे देख ते है होता क्या है
3 days ago
सड़क हादसा बहादुरपुर पेट्रोल पंप के पास पर आमने-सामने भिड़ी दो बाइके तीन युवक गंभीर रूप से घायल
3 days ago
आज नगर समथर में बड़े हर्ष उल्लास से गूं जा रामलीला मैदान भक्ति भाव के साथ हुआ होलिका दहन
3 days ago
करमा ब्लॉक के खुटहनियां में होली मिलन के साथ प्राकृतिक खेती एवं सौर ऊर्जा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
5 days ago
ऐलनाबाद में भव्य फाग उत्सव का आयोजन 4 मार्च को ऐलनाबाद।
5 days ago
दूषित पानी से बीमारी तक, शुद्ध जल से समाधान तक: विदिशा में जल जीवन मिशन की ज़मीनी हकीकत पर गहन मंथन
5 days ago
निर्माणाधीन
5 days ago
तारीघाट स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा पर नहीं कोई ध्यान