Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वाराणसी उत्तर प्रदेश। लिल इन रिलेशन से दूर रहे क्योकि छात्राओं के शरीर के 50_50 टुकड़े भी हो जाते है ।रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लिव इन रिलेशन से दूर रहें क्योंकि छात्राओं के शरीर के 50-50 टुकड़े भी हो जाते हैं!

 

वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 47वें दीक्षांत समारोह में राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए छात्राओं को लिव इन रिलेशन को लेकर खास नसीहत देते हुए कहा कि वह लिव इन रिलेशन से दूर रहें क्योंकि 50-50 टुकड़े भी हो जाते हैं। यूपी राज्यपाल का छात्राओं को दी गई राज्य व्यापी चर्चा का विषय बन गई है।अभी लिव इन रिलेशन चल रहा है, इसे मत करिए, अपनी जिंदगी का फैसला खुद करिए, सभी ने देखा है ना 50-50 टुकड़े । राज्यपाल ने छात्राओं से आगे कहा, पिछले 10 दिनों से मुझे इस तरह की खबरें मिल रही हैं। मुझे दुख होता है कि हमारी बेटियां ऐसा क्यों करती हैं? संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश राज्यपाल ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर हाइकोर्ट के एक जज भी उनसे चिंता जता चुके थे, जज ने उनसे कहा था कि विश्वविद्यालयों में जागरूक अभियान चलाया जाए, जिससे बेटियां लिव इन रिलेशन का शिकार होने से बचे।

 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय लिव-इन रिलेशनशिप के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत भी ऐसे मामलों से तंग आ चुकी है। अदालत ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली विवाहित महिलाओं को सुरक्षा देने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनेक बार लिव इन के मामलों को लेकर कहा है कि पति से तलाक लिए बिना विवाहित महिला का किसी और के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अवैध है। उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध कानून के तहत परस्पर धर्म के लोगों का लिव-इन संबंध भी अवैध माना जा सकता है, अगर कानूनी प्रक्रिया के तहत धर्म परिवर्तन न किया गया हो। हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को मध्यवर्गीय समाज के स्थापित कानून के खिलाफ बताया है और समाज के “नैतिक मूल्यों” को बचाने के लिए समाधान खोजने पर जोर दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!