Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सीतापुर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर। फर्जी रसीद तैयार कर ग्राहकों से किस्त जमा करने के नाम पर 5,0000/रूपयों का गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सीतापुर से बड़ी खबर।
फर्जी रसीद तैयार कर ग्राहकों से किस्त जमा करने के नाम पर 5,10,000/- रुपयों का गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

सीतापुर से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न निवासी ग्राहकगण जिनके द्वारा TVS CREDIT के माध्यम से अपने दो पहिया वाहनों का फाइनेन्स कराया गया था उनकी किस्ते जमा करने के नाम पर रुपयों की ठगी करने वाले अभियुक्त एजेन्ट नितेश दीक्षित उर्फ शोभित दीक्षित पुत्र स्व0 अवनीश कुमार दीक्षित निवासी ऊंचा टीला तरीनपुर जनपद सीतापुर को फर्जी TVS CREDIT की रसीद व दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर सीतापुर में मु0अ0सं0 300/2025 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त नितेश दीक्षित उर्फ शोभित दीक्षित उपरोक्त द्वारा विभिन्न ग्राहकों से उनकी दो पहिया वाहन की किस्ते (EMI) तथा लोन क्लियर कराने के नाम पर 5,10,000/- रुपये लिये गये तथा ग्राहकों को फर्जी TVS CREDIT की भुगतान रसीद बनाकर दी गयी तथा उनकी किस्तों का कम्पनी को कोई भुगतान नहीं किया जाता था । अभियुक्त उपरोक्त के इस कृत्य के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त का चालान मा.न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
अभियुक्त का नाम/पता- नितेश दीक्षित उर्फ शोभित दीक्षित पुत्र स्व0 अवनीश कुमार दीक्षित निवासी ऊंचा टीला तरीनपुर जनपद सीतापुर
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 300/25 धारा 316(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस जनपद सीतापुर।
पुलिस टीम थाना को0नगर- प्र0नि0 श्री अनूप शुक्ला, उ0नि0 घनश्याम राय, का0 रवि सिंह , का0 आशीष मौर्य/

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!