छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
रविवार रात लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी के निदेशकों और जिम्मेदार अफसरों समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
12 साल से नहीं हुआ था लिफ्ट का मेंटेनेंस जांच में सामने आया है कि जिस लिफ्ट से मजदूरों की जान गई, उसका मेंटेनेंस पिछले 12 वर्षों से नहीं किया गया था। मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेफ्टी बेल्ट, वायर और अन्य उपकरण जर्जर अवस्था में थे। कई बार इसकी शिकायत प्रबंधन से की गई, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।हादसे के बाद गुस्से में आए स्थानीय मजदूरों ने कहा कि कंपनी के अधिकारी सिर्फ उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रहे थे, सुरक्षा पर नहीं।
प्लांट प्रबंधन ने बंद किए गेट, मीडिया को रोका हादसे के बाद आरकेएम प्लांट प्रबंधन ने परिसर के गेट बंद कर मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे संदेह और गहरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात है। पहले भी कई बार छोटे हादसे हुए हैं, जिन्हें पैसे और प्रभाव के दम पर दबा दिया गया।
IG के निर्देशन में कार्रवाई, 7 आरोपी बनाए गए पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन के सात अधिकारियों और निदेशकों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
2 weeks ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
2 weeks ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
2 weeks ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
3 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी