
ब्यूरो रिपोर्ट.अनुराग तिवारी
बांदा,मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक से 8 कुंतल 1 किलोग्राम सूखा गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था जिसकी बाजार में कीमत 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गांजे की खेप उड़ीसा से होते हुए मध्य प्रदेश के रास्ते बांदा लाकर आसपास के जनपदों में सप्लाई की जा रही थी पुलिस को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना मिली की कुछ लोगो द्वारा ट्रक से जनपद में गांजा लेकर आ रहे है पुलिस ने सूचना के आधर पर कार्रवाई करते हुए ट्रकों को रोक कर चेकिंग किया l रोके गए ट्रकों से अवैध गांजा पकड़ा गया पुलिस ने एक आरोपी चन्दन नामक आरोपी से पूछताछ में पता किया की गांजा बबेरु के अंजनी तिवारी के कहने पर महोबा पहुंचाया जा रहा था। पुलिस और एस.ओ. जी की संयुक्त टीम ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है l पकड़े गए अपराधियों से पूछ तांछ चल रही है l अपराधियों पर विधिक के अनुसार कडी कार्रवाई की जाएगी l


