Uncategorizedताज़ा ख़बरें

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया के बनकटा थाना मे तैनात दो उपनिरीक्षकों शेषनाथ कन्नोजिया और नवीन चौधरी पर पैसा लेकर कार्य न करने का आरोप.थाने पर तैनात चौकीदार से ऑनलाइन लिए पैसा पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 

देवरिया के बनकटा थाना मे तैनात  दो उपनिरीक्षकों शेषनाथ कन्नोजिया और नवीन चौधरी पर पैसा लेकर
कार्य न करने का आरोप, थाने पर तैनात चौकीदार से ऑनलाइन लिए पैसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार।

लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

दो उपनिरीक्षकों ने कार्रवाई करने के नाम पर अलग- अलग तिथियों में लिए कुल ₹71,500 की धनराशि, लगा आरोप लगाया है।
देवरिया जनपद के थाना बनकटा में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों शेषनाथ कन्नौजिया और नवीन चौधरी पर घूस लेने और कार्य न करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पकड़ी नरहिया निवासी नागेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि थाना बनकटा के तत्कालीन प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौधरी और रामपुर बुजुर्ग चौकी के उपनिरीक्षक शेषनाथ कनौजिया ने उनसे रिश्वत लेकर कार्य नहीं किया और पैसा भी वापस नहीं किया।

प्रार्थी के अनुसार, दोनों उपनिरीक्षकों ने उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में कुल ₹71,500 की धनराशि ली। जिसमें नवीन चौधरी ने दिनांक 21 जून 2025 को ₹21,500 नगद अपने घर के किसी अमन चौधरी के खाते पैसे लिए, जबकि शेषनाथ कनौजिया ने दिनांक 17 जून 2025 को अपने खाते में ₹50,000 ट्रांसफर कराए। प्रार्थी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देवरिया को भेजे गए पत्र के साथ बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य प्रमाण भी संलग्न किए हैं।

नागेन्द्र ने आरोप लगाया है कि पैसा लेने के बावजूद दोनों अधिकारियों ने उसका कार्य नहीं किया और जब उसने राशि वापस मांगी, तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और चौकीदारी की नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया है कि अब दोनों उपनिरीक्षकों का जनपद से स्थानांतरण हो चुका है। और वह देवरिया में वर्तमान में अभी कार्यरत है, ऐसे में उसे आशंका है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो उसका पैसा वापस नहीं मिलेगा।

यह मामला प्रकाश में आते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!