देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
डिप्टी सीएम अरुण साव ने एलान किया है कि राज्य सरकार 12वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन लेने पर हर साल 30 हजार रुपए देगी। यह मदद उनकी पढ़ाई को आसान और बेफिक्र बनाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद है कि कोई भी छात्रा आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। “हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की बेटियां आगे बढ़ें और कॉलेज तक पहुंचे,” |
जल्द ही इस योजना के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राएं ऑनलाइन या कॉलेज के जरिए आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। सरकार ने भरोसा दिया है कि प्रक्रिया पूरी तरह आसान और पारदर्शी होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और अवसर समानता की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इससे छात्राओं को न सिर्फ पढ़ाई का सहारा मिलेगा, बल्कि आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।