Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कोण्डेकसा (पारम्परिक) पांचवी अनुसूची क्षेत्र के द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

रूढ़िवादी प्रथा ग्राम सभा कोण्डेकसा (पारम्परिक) पांचवी अनुसूची क्षेत्र के द्वारा निम्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल ।

जी.टी.पी.एज. प्राईवेट लिमिटेड कोण्डेकसा परिसर दल्ली राजहरा ठेकेदारों की लाईसेन्स की कापी,
जी.टी.पी.एज. प्राईवेट लिमिटेड कोण्डेकसा के ठेकेदारों वर्क आर्डर की कापी,
जी.टी.पी.एज. प्राईवेट लिमिटेड कोण्डेकसा के सभी ठेकेदारों की पी.एफ. लाइसेन्स को कापी,

बी.एस.पी के द्वारा 1961-62 में ग्राम कोण्डेकसा के सरहद सीमा क्षेत्र के कितने एकड़ लगानी जमीन को लीज में लिया गया था उसका जिराक्स कापी लिखित में उपलब्ध कराये,
बी.एस.पी के द्वारा कितने साल के लिए लीज में लिया गया था उसका लिखित में जिराक्स कापी उपलब्ध कराये,
बी.एस.पी. के द्वारा किस उद्देश्य से कोण्डेकसा के जमीन को लीज में लिया गया था। उसका लिखित में जीराक्स कापी उपलब्ध कराये,
बी.एस.पी के द्वारा जिस समय लीज में लिया गया था उस समय में राज पत्रिका में इस्तेहार जारी किया गया था या नहीं उसका लिखित में जीराक्स कापी उपलब्ध कराये,
बी.एस.पी. द्वारा कोण्डेकसा के जमीन को लीज में लेकर क्या उसका किराया लिया गया या नहीं उसका लिखित में जीराक्स फापी उपलब्ध कराये,
बी.एस.पी द्वारा ग्राम कोडेक्सा को गोदनामा लिया गया था या नही उसका लिखित मे जोरोक्स कापी उपलब्ध कराये ,
बी.एस.पी. के द्वारा ग्राम कोण्डेकसा के ग्राम पंचायत धोबेदंड को खनिज न्यास निधि का राशि भुगतान कर रहा है या नहीं उसका लिखित में जेरोक्स कापी उपलब्ध कराये,
बी.एस.पी. अगर ग्राम पंचायत धोबेदण्ड को खनिज न्यास निधि का राशि भुगतान कर रहा है तो इसकी जानकारी पाचवी अनुसूची क्षेत्र के ग्राम कोंडेकसा को दिया गया था नहीं उसका लिखित में जीराक्स कापी उपलब्ध कराये,

ग्राम कोण्डेकसा ग्राम पंचायत धोबेदण्ड मन्डल डौण्डी जिला बालोद पाँचवी अनुसूची छत्तीसगढ़ गणराज्य के सर्वेक्षण संख्या (खसरा नं) 79/108 में मेसर्स जी.टी.पी. एज. प्राईवेट लिमिटेड कॉण्डेकसा नाम से प्रस्तावित प्रतिवणन के लिये 1971-72 में भूमि अधिग्रहण की धारा 4 से धारा 11 तक जो प्रकिया कि गई उसकी जिराक्स कौपी,
जी.टी.पी. एज प्राइवेट लिमिटेड कोण्डेकसा के लिये खसरा कमा 9/103 का एडवांस में भूमि अधिग्रहण किस नियम या कानून से किया गया उस नियम या कानून की जीरोक्स कॉपी ,
जी.टी.पी.एज प्राईवेट लिमिटेड कोण्डेकसा सार्वजानिक उद्देश्य के लिये कार्य करती है इसके प्रमाण की झिराक्स कॉपी ,
ग्राम कोन्डेकसा सभी ग्रामीणों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी के लिये बीएसपी महाप्रबंधक एवं नवनिर्मित कम्पनीयो के द्वारा गोद लिया जाये,

ग्राम कोण्डेकत्ता में नल, जल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं मूलभूत सुविधा दिया जाये,
बीएसपी प्रबंधन एवं नवनिर्मित कम्पनीयों में युनियन संगठन एवं बाहरी व्यक्तियों को रोजगार में प्राथामितकता नहीं दिया जाये। ग्राम कोण्डेकसा के ग्रामीणों को रोजगार सर्वप्रथम प्राथमिकता दिया जाये। युनियन एवं बाहरी व्यक्तियों को प्राथमिकता दिया जाता है तो ग्रामीणो द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा ,
ग्राम कोण्डेकसा क्षेत्र का पर्यावरण प्रदुषण सर्वे हर माह कराया जाये,
ग्राम कोण्डेकसा को 1971-72 से वर्तमान तक सीएसआर फंड /खनिज न्यास निधि मद 60 प्रतिशत हिस्सा तत्काल भुगतान किया जावे,
बीएसपी प्रबंधन द्वारा हमारी जल जंगल जमीन को अधिग्रहण किया गया है। जो कि 11 जुलाई 1997 समता सुप्रीम कोर्ट जजमेन्ट के तहत् पांचवी अनुसूचि क्षेत्र में 1 इंच जमीन केन्द्र सरकार का नहीं है। जो कि मूलतः आदिवासी मालिक है। जो कि ग्राम कोण्डेकसा को 50 प्रतिशत मालिकाना हक दिया जाये,
पूर्व से लेकर भाविष्य तक ग्राम कोण्डेकसा क्षेत्र में जितने भी नवनिर्मित कम्पनी बिना ग्राम सभा कोण्डेकसा के अनुमति बिना प्लाटों को चालु नही किया जाये,
ग्राम कोण्डेकसा के स्कूल मैदान जो कि जी.टी.पी.एज. प्राईवेट लिमिटेड कोन्डेकसा द्वारा अधिग्रहण कर मेन गेट बनाया गया है। जिससे स्कूल के छात्र/छात्राओं को खेल कूद मे समस्या हो रहा है। जिसे मेन गेट को बंद किया जाए ताकि स्कूल के छात्र/छात्राओं के खेल मैदान सुरक्षित हो सके,
जी.टी.पी.एज. प्राईवेट लिमिटेड कोण्डेकसा द्वारा निकलने वाले कच्ची लौह अयस्क को रेल के माध्यम से न ले जाने के लिए रोक कर ग्राम कोण्डेकसा को परिवहन में 100 प्रतिशत प्राथमिकता दिया जाये। ताकि ग्रामीणों को रोजगार का माध्यम बन सके,

ग्राम कोण्डेकसा से पुराना बजार दल्ली राजहरा तक सड़क अत्यंत जर्जर हो गया है जिससे आम ग्रामीणों एवं स्कूल छात्र छात्राओं को आने जाने में समस्या हो रही है। जो कि बीएसपी प्रबंधन एवं नवनिर्मित कम्पनीयों द्वारा पक्की सड़क निर्माण अतिशीघ्र किया जाय,
ग्राम कोण्डेकसा में प्लाटों के द्वारा लाल/आईल पानी को आने में रोकथाम किया जाये,
धोबेदण्ड ग्राम पंचायत के पास कंपनी के प्रोजेक्ट का कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं है ,
खसरा न.79/108 कभी भी श्री जगन्नाथ स्टील पावर लिमिटेड एवं ग्रेविटी प्राइवेट लिमिटेड को अधिग्रहित नहीं हुआ है ,
पर्यावरण एन.ओ.सी. के लिए अभी तक श्री जगन्नाथ स्टील पावर लिमिटेड एवं ग्रेविटी प्राइवेट लिमिटेड के लिए जनसुनवाई नहीं हुई है ,
खसरा न.79/108 कभी भी प्रोजेक्ट के लिए डाइवर्टेड नहीं है ,
द एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंजस (कंपलसरी नोटिफिकेंशन) के अनुसार भर्तीया नहीं ली जा रही है। उसे रोक दिया जाए।

प्रतिलिपि

1. माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय जी, राज भवन रायपुर (छत्तीसगढ़) जिला- रायपुर सादर सूचनार्थ संप्रेषित।

2. माननीय कलेक्टर महोदया,जिला बालोद छ.ग. को सादर सूचनार्थ संप्रेषित।

3. अनुविभागीय अधिकारी (रा0) दल्ली राजहरा को सादर सूचनार्थ संप्रेषित।

4. सरपच ग्राम पंचायत धोबेदण्ड को सादर सूचनार्थ संप्रेषित।

5. दल्लीराजहरा अन्चल तहसील एवं बालोद ब्यूरो पत्रकार बंधु को को सादर सूचनार्थ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!