Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

भाजपा द्वारा दीनदयाल की जयंती मनाई गई

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीभा

जपा ने जिले के सभी बूथों में पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई बीजेपी में मनाया दीनदयाल जयंती बाँदा l भाजपा ने एकात्म मानवतावाद के प्रणेता ,भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष ,अद्वितीय संगठनकर्ता,पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के सभी 1350 बूथों में मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरन्हड स्टेशन स्थित अपने आवास के बूथ संख्या 242 तथा महुआ मण्डल के बूथ नंबर 310 गिरवा में कार्यकर्ताओं के साथ दीन दयाल जी की जयंती मनाई l उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित एवं आत्म भारत निर्माण के संकल्प की सिद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण है l राष्ट्र हित में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीन दयाल के अचार – विचार एवं उनके उत्कृष्ट सिद्धांत हम सभी के लिए सदैव वंदनीय रहेंगे l उन्होंने कहा कि दीन दयाल जी केवल आर्थिक समीक्षक ही नहीं वल्कि आर्थिक चिंतक भी थे l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यालय पीली कोठी में दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वे लगातार 17 साल तक भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे भारतीय जनसंघ द्वारा चलाये गए कश्मीर आंदोलन के तीन प्रसिद्ध नारे थे एक देश में दो विधान, दो प्रधान तथा एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे l वे 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष बने तथा 10 फरवरी को मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई l इसी प्रकार नि. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मण्डल के बूथ नंबर 192 में कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला l बाँदा के दक्षिणी व उत्तरी मण्डल में भी दीनदयाल की जयंती मनाई गई l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!