
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय आयुष चिकित्सक सम्मेलन न ई दिल्ली में आयुष मेडिकल फेडरेशन नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा किया जाएगा जिसमें देशभर के चयनित आयुवेंद होमियोपैथी यूनानी एकयुप्रेशर योग नेचुरोपैथी चिकित्सक भाग लेगें तथा आयुष सेतु का निर्माण करेंगे। आयुष मेडिकल फेडरेशन के सम्मेलन संयोजक मंडल का गठन किया गया जिसमें डा0 श्री प्रकाश बरनवाल, डा0 मुकेश पाठक, डा0 पंकज कुमार, डा0 रवि गौरव, डा0 अजीत पाण्डेय, डा0 मधुसूदन पाण्डेय, डा0 अमित श्रीवास्तव, डा0 सुधीर कुमार, डा0 सरोज मिश्रा, डा0 नंदनी शर्मा, डा0 श्वेता श्रीवास्तव, डा0 बंदना शर्मा, डा0 सुधा तिवारी बनाए गए हैं।






