Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

देवरिया उत्तर प्रदेश। यूपी के दोवरिया जिले के बरहज क्षेत्र मे गोली चलने से युवक घायल. रेफर होकर पहेचे सदर अस्पताल। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

यूपी के देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल, रेफर होकर पहुंचे सदर अस्पताल
देवरिया। थाना बरहज अंतर्गत ग्राम पचौहा थाना ब्रांच में शनिवार को गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में ग्राम निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र श्री राम अवतार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उन्हें सिर में चोट आई है।
घायलावस्था में सुरेंद्र यादव को तत्काल बरहज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बरहज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!