ताज़ा ख़बरें

सम्मेलन को सम्बोधित करते जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

भाजपा द्वारा सेवा पखवाडा के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का किया गया आयोजन

सम्मेलन को सम्बोधित करते जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद

बांदा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया गया जिसको सम्बोधित करते हुए जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में विदेश नीति व आर्थिक नीति को शूद्रण किया जम्मू कश्मीर के बीजा को समाप्त कराया l सांस्कृतिक विरासत को को नई पहचान दिलाई l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वजह से देश सशक्त व सदृढ़ हुआ है l बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे , बुंदेलखंड कारीडोर , बेतवा लिंक परियोजना उन्हीं की देन है l उन्होंने देश के विकास की चिंता की l विदेशों में भारत की पहचान बनाई और अपनी ताकत का एहसास कराया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हमीरपुर प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व ने देश को नई दिशा देने का काम किया उनका जन्म 1950 में हुआ था और 1965 में भारतीय सेना से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया और तभी से राष्ट्र संघर्ष शुरू कर दिया l वे 1998 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बने और तब से वे पार्टी की सेवा में दिन रात लगे रहे l इसी दौरान 2014 , 2019 व 2023 में भारत के प्रधानमंत्री बने l वे हमेशा गरीबों के लिए समर्पित रहे उन्होंने शक्तिशाली को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए नतमस्तक कर दिया l उन्होंने महिलाओं के लिए भी चिंता की l वे 24 घंटे देश की सेवा में समर्पित रहते हैँ l वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है आज पूरा देश प्रधानमंत्री की नीतियों को मानने को तैयार है अपने को ताकतवर मानने वाले अमेरिका जैसे देश भी भारत को लोहा मानने लगे हैँ l मोदी जी ने आप्रेशन सिन्दूर में पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!