Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

साइंस कॉलेज मैदान में रामकाज करने हेतु की जा रही प्रशासन एवं राजनीतिक पूर्ण रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन

साइंस कॉलेज मैदान में रामकाज करने हेतु की जा रही प्रशासन एवं राजनीतिक पूर्ण रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन

अरपाँचल लोकमंच के रावण दहन पर शासन प्रशासन का ग्रहण !

मीडिया को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्र ने बताया की सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता के साथ होने वाले इस आयोजन में समिति द्वारा प्रथम वर्ष से ही यह निर्णय लिया गया है की इस रावण दहन कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल के नेताओं के आतिथ्य में ये कार्यक्रम निष्पादित किया जाएगा, चूँकि यह स्थान बेलतरा विधानसभा अंतर्गत आता है तो यहाँ के विधायक सदेव मुख्य अतिथि की भूमिका में रहेंगे।

पूर्व के वर्षों में कोंग्रेस भाजपा के विधायक सांसद महापौर से सुसज्जित सर्वदलीय मंच की पुरानी तस्वीरों को प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से मीडिया के साथियों को दिखाते हुए समिति के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने पूछा की अब आप ही बताएँ इसमें दलगत राजनीति कहाँ नज़र आ रही है ?

  • समिति अडिग है परम्परागत रावण दहन उसी स्थान पर कराने के लिए अब देखना यह है की सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन स्वयं को इस महापाप से कैसे बचाएगा अथवा रावण दहन तक समिति दशासन के अन्य नौ चेहरों को चिह्नांकित कर उस बुराई को समाज में उजागर कर पाते हैं यह सभी बातें भविष्य की गर्भ में है लेकिन यह तय है इस बार दशहरा पर्व तक साइनस कॉलेज मैदान चर्चा परिचर्चा का केंद्र बिंदु और बुराई अच्छाई की परस्पर प्रतिद्वंद्विता प्रदर्शित होती रहेगी…

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!