Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तर प्रदेश। आयुष्मान कार्ड गरीबों के साथ छलावा .सुनील सिंह

आयुष्मान कार्ड गरीबों के साथ सरकार का छलावा – सुनील सिंह

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

*लखनऊ*। लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य के नाम पर सबसे बड़ा धोखा किया है।

 

आयुष्मान कार्ड जैसी योजना को गरीबों तक पहुँचाने का दावा करने वाली सरकार ने इसमें ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिससे असली गरीब परिवार योजना से बाहर कर दिए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड में 6 सदस्य होना अनिवार्य कर दिया है। सवाल यह है कि जिन परिवारों में 6 सदस्य ही नहीं हैं, उनके इलाज का क्या होगा? क्या उनका स्वास्थ्य अब सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?गरीबों का खून चूसने वाली यह सरकार गरीब परिवारों के स्वास्थ्य का मज़ाक उड़ा रही है। यह योजना नहीं, बल्कि गरीबों को मृत्यु की ओर धकेलने वाली साज़िश है।

 

सुनील सिंह ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए नहीं, केवल अपने पूंजीपति मित्रों के लिए काम करती है। स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील ज़रूरत को भी उन्होंने जुमला और प्रपंच बना दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!