Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

रिमांड पर भेजा गया जेल स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले का आरोपी

रिमांड पर भेजा गया जेल स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले का आरोपी

बालोद. स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बृजेश हिडको को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले आरोपी स्कूल पहुंचा और छात्रा को अपने साथ ले गया और कहा कि उसके नाना का निधन हो गया है. इसके बाद वह छात्रा को रानी माई के जंगलों में ले गया. घटना की शिकायत परिजनों ने डौंडी थाने में दर्ज कराई.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि  जब वह 10वीं कक्षा में थी, उस वक्त आरोपी ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बृजेश हिड़को को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!