Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दल्लीराजहरा मे भव्य विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया

दल्लीराजहरा मे भव्य विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

दल्ली राजहरा मे भगवान गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर रामनवमी उत्सव समिति संयोजक श्री विशाल मोटवानी व राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी द्वारा गणेश विसर्जन की मूर्तियों का गुप्ता चौक मे भव्य स्वागत किया गया, जिसमें दल्ली राजहरा पुलिस विभाग का योगदान रहा | मूर्ति विसर्जन दल्ली राजहरा के बोइरडीह डैम में सुबह से लेकर देर रात्रि कालीन तक गणेश विसर्जन हुआ |

इस विसर्जन यात्रा में दल्ली राजहरा के सभी गणेश समितियों ने भाग लिया | विश्व हिंदू परिषद जिला संगठन ने जिले की सभी गणेश समितियों से अपील करते हुए कहा है कि आयोजनकर्ता विसर्जन के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखे कि विघ्नहर्ता गणेश के विसर्जन के दौरान कोई भी नशा करके सनातन धर्म व देव विसर्जन में शामिल न हो।

गणेश चतुर्थी के दिन चौक चौराहों में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गुरूवार शाम को हवन हुआ। इसके बाद सुबह से विसर्जन करने परिवार सहित लोग पहुंचे। महिला, पुरुष एवं बच्चों के भीड़ नजर आई। जहां भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश को अगले बरस तू जल्दी आ के मंगल कामनाओं के साथ नम आंखों से विदा किया

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!