Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों व सेवा दल द्वारा राजकीय जिला अस्पताल में वृक्षारोपण किया गया

रिपोर्ट. अनुराग तिवारी

संत निरंकारी सेवा दल द्वारा पौध रोपण करते हुए l बांदा- वन नेशन वन परियोजना अभियान के तहत संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी मिशन के सेवादल सदस्यों एवं अनुयायियों द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय में क्षेत्रीय संचालक डॉ सुरेश सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। सेवा दल ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के प्रेरणा से पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम किया गया। सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि वननेस वन अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है। वर्ष 2021 में आरंभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है, जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!