Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सदर विधायक द्वारा निकाली गई 60 किलोमीटर तिरंगा यात्रा शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता 

रिपोर्ट. अनुराग तिवारी

सदर विधायक बांदा द्वारा तिरंगा यात्रा निकलते हुए lबाँदा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में विधान सभा स्तर की तिरंगा यात्रा निकाली गई l लगभग 60 किलोमीटर की इस यात्रा में चारों मण्डलों के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल हुए l पूरे विधानसभा में भारतमाता व वन्देमातरम की गूँज सुनाई देती रही l सदर विधानसभा के बिसंडा कस्बे से निकाली गई तिरंगा यात्रा छिबाँव, खुरहंड होते हुए गिरवा, बड़ोखर, तिंदवारा होते हुए पूरे बाँदा शहर में भ्रमण किया l तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के अलावा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू , व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत कर रहे थे l यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं की लगभग 5 किलोमीटर लम्बी कतार लगी थी जो कि अपने वाहनों में तिरंगा झंडा लगाए भारत माता कि जय के नारे लगा रहे थे l इस दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हमारी अस्मिता व बलिदानों की पहचान है एवं माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले क्रान्तिकारीयों को सच्ची श्रद्धांजलि है l यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का जनआंदोलन है इसका उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन जन तक पहुँचाना है l तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, जगराम सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, पंकज रायक्रवार, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पुष्कर द्विवेदी, अंकित बासू, अमित सेठ भोलू, लखन राजपूत, राजकुमार राज, दुर्गा चौरसिया, राजेश सेन, निखिल सक्सेना, द्वारिका सोनी, अशोक गुप्ता, प्रकाश साहू, आनंदी साहू, राजेश गुप्ता रज्जन, अनीता शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह, प्रेम स्वरुप द्विवेदी, वीरेंद्र सक्सेना, राकेश गुप्ता दद्दू, राजेश गुप्ता सहित सभी मण्डलों के पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!