Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

शिक्षा और संस्कार से ही सशक्त होगी नई पीढ़ी – प्रतिभा सिंह

*79वें स्वतंत्रता दिवस पर 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा

 

*सुशील तिवारी”

 

लालगंज,प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों से लेकर धार्मिक स्थलों तक तिरंगा लहराया गया और शहीदों को नमन किया गया।

तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा और कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय तेजगढ़ द्वितीय में हुए भव्य समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस बलिदानियों की याद दिलाने वाला पावन पर्व है। नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से सशक्त बनाना ही सच्ची देशभक्ति है।

बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम भी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। महंत मयंक भाल गिरि के मार्गदर्शन में बाबा का दिव्य श्रृंगार सभी को आकर्षित करता रहा।

इसके अलावा सांगीपुर स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंध निदेशक अखिलेश मिश्रा, संजीवनी हॉस्पिटल में डॉ. प्रणव मिश्रा, भवानीगढ़ ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र ओझा बबलू, रघवापुर स्थित जीएसटी पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक गौरीशंकर त्रिपाठी और लालगंज स्थित दृष्टिकोण क्लासेज में निदेशक डॉ. संजय कुमार दुबे ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।इटौरी स्थित गीता शिक्षण संस्थान में संस्थापक पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ आरएस त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।विकास क्षेत्र लालगंज के प्राथमिक विद्यालय सराय भागमानी में भी पूरे उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।इस मौके पर प्रभारी हेडमास्टर हरिश्चंद्र यादव,शिक्षक संजीव द्विवेदी,शिक्षामित्र अंजू मिश्रा,अनिल कुमार,नीतू धुरिया आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!