Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

रेनेसांन्स एज्यू सिस्टम के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

रेनेसांन्स एज्यू सिस्टम के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगढ़ के प्रमुख कोचिंग शिक्षा संस्थान रेनेसांन्स एज्यू सिस्टम के छात्रों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ देशभक्ति के गीत गाकर माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण कराना है। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साह दिखाया।

अंत में सभी ने देश की अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!