
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
— वन्देमातरम, भारतमाता की जय के नारों के बीच निकाली गईं तिरंगा यात्रा –
– हमारी अस्मिता, सम्मान और बलिदानों की पहचान है तिरंगा
–नरेन्द्र मोदी ने 26 जनवरी 92 को कश्मीर में फहराया था तिरंगा
बांदा l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा द्वारा जिले के आधा दर्जन मण्डलों में वन्दे मातरम, भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई l सदर विधानसभा के दक्षिणी मण्डल की तिरंगा यात्रा पार्टी कार्यालय पीली कोठी से मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन के नेतृत्व में निकाली गई l यात्रा बाबूलाल चौराहे से अमरटाकीज रोड होते हुए चौक बाजार, महेश्वरी देवी चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई l समापन अवसर पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता, सम्मान और बलिदानों कि पहचान है l 7 अगस्त 1906 को कोलकत्ता में पहला राष्ट्रीय ध्वज हरा, पीला व लाल रंग का फहराया गया था बाद में 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में उस तिरंगे को भारत को राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया गया जिसमें केसरिया, सफ़ेद और हरी पट्टीयाँ हैँ और बीच में नीला अशोक चक्र है l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ इच्छा शक्ति एवं निर्णयक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एक जुटता के संकल्प से आप्रेशन सिन्दूर पूर्णतया सफल रहा l यह मोदी जी के नेतृत्व में नया समृद्धिशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है सभी को इस पर गर्व है l यह हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिबल बन चुका है l माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले देश के महान क्रन्तिकारीयों को सच्ची श्रद्धांजलि है l पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना ने कहा कि दिसंबर 1991 में कन्याकुमारी से एकता यात्रा की शुरुवात की गई थी जो कई राज्यों से होते हुए कश्मीर पहुंचे थे जहाँ नरेन्द्र मोदी , मुरली मनोहर जोशी सहित दर्जनों नेताओं ने आतंकवादियों की धमकियों के बावजूद श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया था l घर घर तिरंगा फहराकर हम आजादी के उन वीर सपतों को नमन करते हैँ जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की रक्षा में न्योछावर कर दिया l कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जाग्रति वर्मा, संतोष नायक, अखिलेशनाथ दीक्षित, उत्तम सक्सेना, पार्वती गुप्ता, लखन राजपूत , अमित सेठ भोलू, इंद्रजीत राजपूत, द्वारिका सोनी, वीरेंद्र सक्सेना, अमर सिंह, मनोज निगम लाला, राजर्षि शुक्ला, अजीत गुप्ता, आदि मौजूद रहे l





