
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

…तिरंगा यात्रा में दिखेगी आप्रेशन सिन्दूर की सफलता
—– हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाएगी भाजपा
बाँदा l हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में जुट गई है l पार्टी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी l भाजपा कार्यकर्त्ता प्रत्येक घर , दूकान , प्रतिष्ठान , कालेजों व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे l शुक्रवार को जिले के सभी 16 मण्डलों में कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई l कालिंजर मण्डल की बैठक को जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत , जसपुरा मण्डल की बैठक को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना,अतर्रा मण्डल की बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल झंडा फहराने तक ही सीमित नहीं है वल्कि राष्ट्र भक्ति का जनआंदोलन है, राष्ट्रभक्ति की भावना को जन जन तक पहुँचाना है l पार्टी कार्यकर्ताओ इसे घर घर पहुंचाएँ l उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान शहीद वीर जवानों , स्वतंत्रता सेनानीयों , देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारीय जनों को उनके घरों में जाकर सम्मानित करें l इसी प्रकार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा l घरों में परिवार के छोटे बच्चों से ध्वजरोहण कराकर सोशल मीडिया में अपलोड कराएँगे l इसी प्रकार बबेरू में पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह , नरैनी में पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डेय , बाँदा उत्तरी की कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछडा मोर्चा इंद्रपाल सिंह पटेल , महुआ मण्डल में जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा के अलावा जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता , सुधीर कुशवाहा,राजेश सेन,पंकज रायक्रवार , धर्मेन्द्र त्रिपाठी,राजर्षि शुक्ला आदि ने अपने निर्धारित मण्डलों में पहुंचकर कार्यशाला को सम्बोधित किया l






