Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

भाजपा ने विधानसभा 2027 चुनाव किया तैयारियां करना की शुरू

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

सभा को सम्बोधित करते पदाधिकारी बांदा l भाजपा ने आगामी विधानसभा 2027 क़ी तैयारी शुरू कर दी है जिसके तहत मतदाता सूची से फर्जी नंबर हटाने के साथ ही पात्र लोगों का नाम जुड़वाने का कार्य करेगी l भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित आगामी कार्य योजना बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधार शिला है हर कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी सुनिश्चित करे कि उसके बूथ पर कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए l जो भी युवा 1 जनवरी 2026 को 16 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों उन्हें जोड़ने पर विशेष फोकस रखें l वहीं फर्जी मतदाता का नाम सूची से कटवाने का कार्य करें l इसी वर्ष बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर जिस तरह विवाद हो रहे हैँ उसी को देखते हुए भाजपा भी मतदाता सूची को अभी से पूरी तरह दुरुस्त करने में लग गई है l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!