Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कटनी कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर कार्रवाई।

बिना वैध दस्तावेज के दौड़ रहे तीन ट्रक किए गए जब्त।

 

कटनी – कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर आरटीओ द्वारा जिले में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को जब्त कर बड़वारा एवं कुठला पुलिस थानों में सुरक्षित रखा गया है।

परिवहन विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान ट्रक एमपी 21 जी 0850 का फिटनेस, परमिट, बीमा और कर बकाया पाया। जिसकी कुल राशि 2 लाख 49 हजार 408 रूपये है। इसी प्रकार ट्रक एमपी 21 एच 0475 ट्रक का भी फिटनेस, परमिट, बीमा और कर जमा नहीं था, जिसकी कुल बकाया राशि 30 हजार 528 रूपये है। वहीं ट्रक एमपी 34 एच 8786 का भी फिटनेस वैध नहीं पाया गया, जिसके बाद इसका नियमानुसार शुल्क जमा कराया गया। जबकि दो अन्‍य ट्रकों के मालिकों द्वारा सभी तय शुल्‍क की राशि जमा नहीं कराई गई है। यह कार्यवाही परिवहन विभाग के राजबहोर कोल के नेतृत्‍व में की गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!