Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

 सीवरेज ओवरफ्लो से गली में भरा गंदा पानी, हड़ताल से बढ़ी परेशानी

 सीवरेज ओवरफ्लो से गली में भरा गंदा पानी, हड़ताल से बढ़ी परेशानी

शहर में मानसून की हल्की बारिश के बाद भी वार्ड नंबर 4 की टावर वाली गली में सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से वॉटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के कर्मचारियों की हड़ताल ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।गली निवासी बेअंत सिंह, बिंदर सिंह, बब्बू सिंह, जगसीर सिंह, बंसा सिंह, भिंदर सिंह, प्यारो कौर, अमरो कौर और तेज कौर ने बताया कि शहर में चार बूंद बारिश पड़ते ही जीना मुश्किल हो जाता है। न सीवरेज बोर्ड और न नगर पंचायत उनकी समस्याओं पर ध्यान देती है। लोगों ने मांग की कि सीवरेज की तुरंत सफाई करवाई जाए। गंदे पानी की बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। ऊपर से इसी पानी में होकर गुजरना पड़ता है, जिससे और दिक्कत होती है।स्वास्थ्य विभाग बरसात में होने वाली बीमारियों की समीक्षा तो कर रहा है, लेकिन नगर पंचायत या सीवरेज बोर्ड को गंदे पानी के बुरे असर के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। वार्ड काउंसलर सुरेश कुमार ने कहा कि वार्डवासियों की समस्या जायज है। नगर पंचायत और सीवरेज बोर्ड को कई बार इस बारे में बताया गया है। लेकिन सीवरेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई जगहों पर दिक्कत बनी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!