Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल मीडिया से हुए रूबरू

लगे हुए आरोपों को किया खारिज

मिडिया से रूबरू होते जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बांदा (उप्र) जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल इन दिनों खनिज परिवहन शुल्क को लेकर 6.21 करोड़ रुपए के गबन करने के मामले पर चर्चा में है l जिसके चलते उन्होंने जिलापंचायत सभागार में मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हो रही है लगाए गए आरोप निराधार है जिसे खारिज करते है l प्रशासन चाहे तो जांच कर सकता है यदि दोषी पाया गया तो सजा दी जाए l बता दें कि दो बार से जनपद बांदा में जिला पंचायत में भाजपा के दो बार प्रतिनिधि ही जीतते चले आ रहे हैं l वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत में लागू उपविधि शासनादेशों के अनुसार काम किया जनता है l जिलाधिकारी महोबा द्वारा की गई जांच एक पक्षीय है जिसमें मेरे पक्ष को नजरअंदाज किया गया है l उन्होंने कहा कि 12जुलाई 2021 को गठित जिला पंचायत बोर्ड की अब तक सभी बैठको में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सदर विधायक प्रकाशचन्द्र द्विवेदी उपस्थित रहे लेकिन 3 सालों तक कोई शिकायत नहीं की गई उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुद अनैतिक तरीके से पैसे का बंदर बांट किया करते थे l आप मुझे अनैतिक काम करने के लिए कहा जाता है l अनैतिक काम न करने देने से पूर्व अध्यक्ष के पति वर्तमान सदर विधायक मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा कर मुझसे राजनैतिक बदला ले रहे है l शासन को पूरी स्वतंत्रता है निष्पक्ष होकर जांच कर सकते है l उन्होंने कहा की हम एक ही दल से है इसलिए अभी तक कुछ नहीं बोला लेकिन अब बर्दास्त से बाहर है इस लिए मिडिया के सामने सचाई बताना पड़ा l उन्होंने कहा की पूर्व जिला पंचायत सरिता द्विवेदी के समय में 120 करोड़ की रकम का गबन किया गया है l जो मनमाने तरीके से पैसे को निकाला गया था l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!