



दिनांक 04 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से संदीपनी विद्यालय छपारा में जिला प्रशासन जिला सिवनी द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (नि:शुल्क लेपटॉप) अन्तर्गत वन क्लिक के माध्यम से लेपटॉप क्रय हेतु विद्यार्थी को 25000 /- रुपये प्रति विद्यार्थी के खाते में अन्तरण जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री करणसिंह वर्मा जी म. प्र. शासन राजस्व विभाग एवं प्रभारी मंत्री, श्री रजनीश ठाकुर जी विधायक केवलारी, श्री कमल मर्सकोले जी विधायक बरघाट एवं श्रीमती मीना बिसेन जी जिलाध्यक्ष भाजपा के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों को लैपटॉप का वितरण किया। उक्त प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मोहन यादव जी मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के संदेश को लाईव प्रसारण के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम मे उपस्थितों द्वारा देखा व सुना गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।





