ताज़ा ख़बरें

सुनसान घर में युवक की हत्या घर में के अंदर चारपाई में पड़ा मिला शव

सुनसान घर में युवक की हत्या।

घर के अंदर चारपाई में पड़ा मिला शव

 

मदन गुप्ता खबर प्रवाह

 

**बांदा से***चिल्ला थाना क्षेत्र के डिंघवट गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद पुत्र कल्लू निषाद उम्र 22 वर्ष कि आज रात्रि सोते समय हत्या कर दी गई। मृतक धर्मेंद्र निषाद का परिवार बांदा में रहता है ।घटना के समय धर्मेंद्र अपने घर में अकेला था। धर्मेंद्र की मां गायत्री घटना के समय घर से बाहर दूसरे गांव दवाई खाने गई थी। मृतक धर्मेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा एवं भूमिहीन है ज्यादातर मजदूरी का काम करता है रिश्ते में चाचा का लड़का लगने वाले शैलेंद्र निषाद ने बताया की धर्मेंद्र की किसी से भी बुराई भलाई नहीं थी छोटा भाई महेंद्र निषाद कर्नाटक में मजदूरी का काम करता है मृतक शैलेंद्र भी गांव घर में जहां कहीं काम लग जाता था मजदूरी करता था एवं अविवाहित था।मृतक धर्मेंद्र के पिता कल्लू की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी घर में मां गायत्री तथा मृतक धर्मेंद्र ही रहते थे शनिवार के दिन मृतक की मां गायत्री पैरालाइज की दवा खाने के लिए पलटू पुरवा गांव गई हुई थी क्योंकि पैरालाइज की दवा रविवार के दिन ही खिलाई जाती थी इसलिए वह एक दिन पहले ही दवा खाने गई थी ।इस घटना को सबसे पहले पड़ोस के ही राजेश निषाद ने देखा जिनके द्वारा गांव को इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!