ताज़ा ख़बरें

जिला जेल में हुआ योग दिवस का आयोजन

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

कटनी – 11वें अतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला जेल कटनी में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में आनंद विभाग, कटनी एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त प्रयासों से जेल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदियों के बीच 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमित शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हर्षित बिसेन, बी. एल. ओ., जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी की उपस्थिति में पतंजलि योग समिति से डॉ. नरेंद्र तिवारी द्वारा सभी को योग से संबंधित गतिविधि कराई गई।

कार्यक्रम में आनंद विभाग के डिस्ट्रीक्ट प्रोग्राम लीडर, अनिल कांबले ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम से लगभग दो दिन पहले से सभी बंदी भाइयों को योग का पूर्व अभ्यास कराया गया था। जिससे सभी बंदी योग की गतिविधियों को आसानी से समझ सके एवं उसे आत्मसात कर सके।

योग दिवस पर मुख्य अतिथि सुमित शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि हमें जीवन काटना नहीं अपितु हमें जीवन सुखपूर्वक एवं आनंदपूर्वक जीना है। निरोगी व स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें योग को जीवन में अपनाना ही होगाl आजकल जो खाद्य पदार्थ आ रहे हैं, वह दिखने में तो आकर्षक होते हैं किंतु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है यदि हमें आजकल के खाद्य पदार्थों के दुष्परिणामों से बचना है तो योग को अपने जीवन का अंग बनाना होगा। यदि हम अपने शरीर को प्रतिदिन 30 मिनट देते हैं तो हमारे आगे का जीवन निरोगी, स्वस्थ एवं आनंद पूर्वक होगा।

जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने योग पर अपने उद्बोधन में बताया कि योग परंपरा हमारे भारतवर्ष की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा है जिसे आज विदेशो में भी अपनाया जा रहा हैl उन्होंने बंदी भाइयों से कहा कि हम योग प्रशिक्षण को लगातार इस जेल परिसर में आयोजित करेंगे और आगामी दिनों में हमारा प्रयास होगा कि हमारे बीच से ही एक दो प्रशिक्षक तैयार हो और योग का कार्यक्रम सतत जेल परिसर में चलता रहेl

योगाभ्यास के बाद उपस्थित सभी लोगों को योग से संबंधित शपथ के साथ उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को आनंद विभाग से अनिल कांबले द्वारा आनंद विभाग की परिचय पुस्तक भेंट की गई l

कार्यक्रम में जेल के अधिकारीयों, कर्मचारियों के साथ जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा, प्रमुख जेल प्रहरी अरविंद शाह, जेल शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव की उपस्थिति रही l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!